दिनदहाड़े दो फ्लैटों के ताले तोड़कर चांदी के जेवर और नकदी चोरी

इंदौर:कनाड़िया थाना क्षेत्र में चोरों ने दिनदहाड़े दो फ्लैटों के ताले तोड़कर चांदी के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. संचार नगर एक्सटेंशन स्थित श्री साईं विला अपार्टमेंट के एक फ्लैट से चांदी के बर्तन, पायल, कमरबंद, लक्ष्मीजी की मूर्ति और 10 हजार रुपए नकद चोरी हुए हैं. वहीं, पास की मल्टी सुखमणी सूर्यांश के एक फ्लैट से चांदी के दो कड़े, सोने का मंगलसूत्र और 25 हजार रुपए नकद चोरी हुए.

श्री साईं विला अपार्टमेंट में रहने वाले रितेश दीक्षित ने पुलिस को बताया कि 24 अक्टूबर को सुबह 8 से शाम 6:30 बजे के बीच वारदात हुई. घर लौटने पर अलमारी के लॉकर में रखे जेवर और नकदी गायब मिले. बाद में पता चला कि पास की मल्टी में रहने वाले निमेष पाटीदार के फ्लैट को भी चोरों ने निशाना बनाया है. पुलिस ने दोनों वारदातों की जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

Next Post

खेलते-खेलते लापता हुए मासूम का तालाब में मिला शव

Tue Oct 27 , 2026
जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत गौर चौकी स्थित सालीवाड़ा में सोमवार दोपहर से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए 4 वर्षीय मासूम बालक का शव मंगलवार सुबह गांव के ही एक तालाब में उतराता हुआ मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सालीवाड़ा निवासी रवि गौंड का 4 वर्षीय पुत्र ध्रुव गौड़ सोमवार […]

You May Like