साइकिल पर निकले मुख्यमंत्री नायब सैनी दिया पेट्रोल-डीजल बचाने का संदेश

चंडीगढ़ 19 मई (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों के बीच लोगों को ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए मंगलवार को साइकिल यात्रा की।

मुख्यमंत्री आज सुबह सुखना लेक पहुंचे, जहां उन्होंने स्वयं साइकिल चलाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। इस दौरान उनके सुरक्षाकर्मी भी साइकिल पर उनके साथ नजर आए।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने अपने काफिले में शामिल वाहनों की संख्या भी कम कर दी थी। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील के बाद देखने को मिली, जिसमें उन्होंने मौजूदा परिस्थितियों और युद्ध जैसे हालात के मद्देनजर पेट्रोल और डीजल की बचत करने का आह्वान किया था।

श्री नायब सिंह सैनी ने लोगों से अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल की अपील करते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल की खपत कम करना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि चाहे दोपहिया वाहन हों या चारपहिया, सभी को ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में योगदान देना चाहिए।

 

Next Post

आसमान की मास्टर बनीं स्क्वाड्रन लीडर सान्या, वायुसेना में रचा इतिहास; नए लड़ाकू पायलटों को देंगी ट्रेनिंग

Tue May 19 , 2026
स्क्वाड्रन लीडर सान्या ने भारतीय वायुसेना में ‘कैट-ए’ क्वालीफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर बनकर इतिहास रच दिया है। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली देश की पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। आसमान की अनंत ऊंचाइयों में अपनी धाक जमाने वाली हमारी बेटियां अब केवल विमान उड़ा ही नहीं रही हैं, बल्कि […]

You May Like