सागर में पाथवे रिसॉर्ट पर चला बुलडोजर, सत्यम ढाबे की पार्किंग ध्वस्त और ईवी चार्जिंग स्टेशन सील

सागर। सागर जिले में मिलावटखोरी, अवैध कब्जों, भू-माफियाओं और अवैध शराब के विरुद्ध कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के सख्त रुख के बाद लगातार तीसरे दिन प्रशासनिक कार्रवाई जारी है। गत दिवस 5 प्रमुख होटल रिसॉर्ट और ढाबे को सील करने के बाद, आज जिला प्रशासन, पुलिस बल और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की संयुक्त टीम ने एनएचएआई की कीमती भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।पटवारी हल्का नंबर 78, खसरा नंबर 315/2 एवं 316/2 में एनएचएआई की शासकीय भूमि पर पाथवे रिसॉर्ट प्रबंधन द्वारा अवैध रूप से बाउंड्रीवॉल, भव्य गेट एवं अन्य पक्के निर्माण कर कब्जा किया गया था। एनएचएआई द्वारा पूर्व में नोटिस दिए जाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इसे ध्वस्त कर दिया और भूमि एनएचएआई को सुपुर्द कर दी।

खसरा नंबर 89/3 में राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि पर सत्यम ढाबे द्वारा अवैध रूप से बनाई गई 4500 वर्गफीट सीसी पार्किंग, ढाबे के सामने किए गए अतिक्रमण और 595 वर्गफीट शेड को ध्वस्त किया गया। साथ ही मौके पर संचालित ईवी चार्जिंग स्टेशन को सील बंद कर दिया गया।

कार्रवाई के दौरान राजस्व व प्रशासनिक दल द्वारा किए गए दस्तावेज परीक्षण पर मुनमुन ढाबा को भी तत्काल प्रभाव से सील किया गया है, आगे की कार्रवाई परीक्षण उपरांत की जाएगी।

Next Post

दिल्ली पुलिस ने दिन-दहाड़े हुई 30 लाख रुपये की लूट का मामला सुलझाया, चार लोग गिरफ्तार

Sat Sep 12 , 2026
नयी दिल्ली, 12 सितंबर (वार्ता) दिल्ली पुलिस ने पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर में दिन-दहाड़े हुई लूट के एक मामले को 10 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। इन पर आरोप है कि इन्होंने लगभग 30 लाख […]

You May Like