भोपाल। न्यू मार्केट में इस बार दुर्गा उत्सव बेहद खास होने वाला है। रोशनपुरा चौराहे पर न्यू मार्केट दुर्गा उत्सव समिति द्वारा नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर की प्रतिकृति तैयार की जा रही है। करीब 5 हजार वर्गफीट में 60 फीट ऊंचा विशाल पंडाल बन रहा है, जिसकी अनुमानित लागत करीब 48 लाख रुपए बताई गई है।
पंडाल में 12 ज्योतिर्लिंगों के साथ मंदिर की आकर्षक प्रतिकृति दिखाई देगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। परिसर में सीसीटीवी कैमरे, फायर एक्सटिंग्विशर और एंट्री-एग्जिट गेट की व्यवस्था रहेगी। यानी इस बार न्यू मार्केट में मां दुर्गा के दर्शन के साथ श्रद्धालुओं को नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन का भी अनुभव मिलेगा।