
ग्वालियर। दशहरा पर्व के अवसर पर नगर निगम के अग्निशमन बेड़े में शामिल वाहनों का फायर बिग्रेड मुख्यालय सिटी सेंटर पर विधि विधान से पूजन किया गया। इस अवसर पर महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार, नगर निगम अध्यक्ष मनोज तोमर, समस्त पार्षद, नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी आदि अधिकारी उपस्थित थे। इसके साथ ही डीबी मॉल के पीछे स्थित नगर निगम के डीजल पम्प पर निगम के अन्य वाहनों का पूजन सभी अतिथियों द्वारा किया गया।
