बाणसागर डैम लबालब, दो और गेट खोले गए

रीवा, जिले में लगातार रूक-रूक कर बारिश हो रही है. 15 दिन से ऊपर हो गये अभी तक सूर्य देव के दर्शन नही हुए. जलभराव वाले क्षेत्र के लोग भी अब बारिश से तंग आ चुके है.बाणसागर डैम में पानी की तेज आवक के कारण दूसरे दिन दो और गेट खोल दिये गये है. रविवार को 6 गेट खोले गये थे और दूसरे दिन दो और गेट खोले गये. इस तरह से 6 गेट डैम के खुल चुके है. पानी सोन नदी में जा रहा है, नदी के किनारे सीधे और सिंगरौली जिले के गांवों को नदी का जल स्तर बढऩे की चेतावनी जारी की गई है. बाणसागर बांध का जल स्तर अधिकतम 341.64 मीटर है.

बांध का जल स्तर 341.61 मीटर हो जाने के बाद गेट खोले गये है. दो-दो मीटर गेट खोले गये है. जिले में पिछले 72 घंटों से वर्षा का जोर बना हुआ है. जिले में 31 अगस्त को 26.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई. इस दिन तहसील हुजूर में 38 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में 46 मिमी, गुढ़ में 27 मिमी, सिरमौर में 25 मिमी, त्योंथर में 30 मिमी, सेमरिया में 5 मिमी, मनगवां में 30 मिमी तथा जवा में 10 मिमी वर्षा दर्ज की गई. जिले में एक जून से अब तक 595.8 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है.

Next Post

किसान की हत्या करने वाले हत्यारे को न्यायाधीश द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुना जेल भेजा

Mon Aug 31 , 2026
पांढुरना, ग्राम बड़चिचोली के 72 वर्षीय किसान पुंडलिक खवसे की तीन वर्ष पूर्व निर्ममतापूर्वक हत्या करने वाले हत्यारे वसंता पिता बाबू टेकाम को आज सोमवार को जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वारा आजीवन कारावास एवं दो हजार रूपयों की अर्थदंड से दंडित करने का फैसला सुनाते हुए जेल भेजा,इस प्रकरण […]

You May Like