रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाई महिला इंजीनियर

शहडोल। रीवा लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार को देवलौंद क्षेत्र के नगर परिषद खाड़ में पदस्थ महिला इंजीनियर सुधा वर्मा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार रीवा की जेके कंस्ट्रक्शन कंपनी नगर परिषद खाड़ क्षेत्र में नाली, सड़क, स्टेडियम सहित कई निर्माण कार्य कर रही थी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कंपनी द्वारा बिल भुगतान की प्रक्रिया शुरू की गई। आरोप है कि बिल पास करने के एवज में नगर परिषद की महिला इंजीनियर सुधा वर्मा ने ठेकेदार से 20 हजार की रिश्वत की मांग की थी। जेके अग्रवाल ने इसकी शिकायत रीवा लोकायुक्त से की। शिकायत की जांच के बाद लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर गुरुवार को नगर परिषद कार्यालय में जाल बिछाया। तय योजना के तहत जैसे ही महिला इंजीनियर ने 10 हजार रुपये की रिश्वत ली, लोकायुक्त की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगे हाथ दबोच लिया।

कार्रवाई के बाद टीम महिला इंजीनियर को पूछताछ और आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए बाणसागर स्थित जल संसाधन विभाग के रेस्ट हाउस ले गई, जहां देर शाम तक कार्रवाई चलती रही।

Next Post

सागौन की तस्करी करते तीन आरोपी पकड़ाए

Thu Apr 9 , 2026
छिंदवाड़ा।आए दिन सागौन की तस्करी करने के मामले सामने आ रहे है बीती रात भी छिंदवाड़ा वन परिक्षेत्र के जाखावाड़ी वन चौकी के अमले ने सागौन की तस्करी करने वाले तीन आरोपी को पकड़कर उनके पास से 7 नग सागौन की चिरान जब्त किया है. उप वनमंडलाधिकारी अनादी बुधोलिया के […]

You May Like