चौरसिया महासभा की महिलाओं का सम्मान

इटारसी। महिला प्रकोष्ठ की कर्मठ महिलाओं का सम्मान का कार्यक्रम अनमोल मणि सम्मान समारोह मे महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय प्रभारी डा इंदु प्रदीप चौरसिया के द्वारा स्थानीय ईश्वर सभागृह मे किया गया। सम्मान समारोह प्रोटोकोल के तहत दीपप्रज्वलन के साथ शुरू किया गया। प्रार्थना मध्य प्रदेश की अध्यक्षा श्रीमती ममता मुकेश चौरसिया द्वारा की गई। यह सम्मान डा. शर्मा के द्वारा राष्ट्रीय, प्रादेशिक व स्थानीय पदाधिकारीयो ने प्राप्त किये। विधायक डा. शर्मा ने इस आयोजन की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुये शुभकामनाये दी। आदर्श चौरसिया महिला मंच इटारसी द्वारा सम्मान स्वरुप अपनी खुशियो का स्मृति चिन्ह विधायक शर्मा को दिया गया। इस आयोजन मे उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश से लगभग साठ महिलाओं ने अपनी उपस्थिति देकर एक मिसाल कायम अपना कर सम्मान प्राप्त किया। पूर्ण व्यवस्था, सुचारु कार्यक्रम की सभी अतिथियो द्वारा प्रशंसा की गई। मंच संचालन इटारसी की गीता चौरसिया व नागपुर की विनीता मोहन चौरसिया, मनोरंजक थीम प्रतिक्षा रोहित चौरसिया द्वारा रखी गई जिसे हर महिला द्वारा एंजोय किया गया। यह कार्यक्रम दो चरण मे किया गया। सुबह का कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि हमारे क्षेत्र के पूर्व विधान सभा अध्यक्ष एवं विधायक डा. सीतासरन शर्मा व समाज के वरिष्ठ पदाधिकारीयो की उपस्थिति मे सम्मान किया गया। दूसरे चरण मे सांस्कृतिक आयोजन किया गया जिसमे श्रीमती कल्पना सीतासरन शर्मा, के आतिथ्य मे कराओके प्रतियोगिता व रेट्रो थीम प्रतियोगिता मे महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का दिखाया व बच्चो ने अपनी भी अपनी प्रस्तुतिया दी। महिलाओ को आदर्श चौरसिया महिला मंच की कोर टीम द्वारा आयोजित करवा चौथ स्पेशल कार्यक्रम के उपहार भी मंच से दिये गये। नागपुर आदर्श चौरसिया महिला मंच द्वारा इटारसी की आदर्श चौरसिया महिला मंच की महिलाओं का मोती माला पहनाकर सम्मान किया गया। जज के रुप मे इटारसी सांस्कृतिक मंच की संयोजिका उमा शुक्ला व बीना तिवारी ने निष्पक्ष निर्णय दिया। कार्यक्रम मे शान्ति निकेतन स्कूल की वाइस प्रिंसिपल श्रीमती हेमा संदेश पुरोहित ,माँ नर्मदा स्कूल की संचालिका अनिता दीपक अग्रवाल, माहेश्वरी समाज की महिला अध्यक्ष रेखा राठी , मालवीय समाज की अध्यक्षा अर्चना मालवीय,अग्रवाल समाज की महिला अध्यक्ष शोभा अग्रवाल अन्य समाज की गणमान्य महिलाये, महासभा की पदाधिकारी के अतिरिक्त स्थानीय लोग व सामाजिक संस्थाओ महिलाओं की उपस्थिति मे गरिमामय माहोल के साथ शाम को समाप्त किया गया।

Next Post

फर्जी आईड़ी से ठगी की घटनाओं पर लगेगा लगाम

Thu Dec 4 , 2025
भोपाल। साइबर क्राइम पुलिस कमिश्नरेट भोपाल फेसबुक पर फर्जी आईड़ी के जरिए ठगी के मामले में एडवाइजरी जारी की है. जारी की गई एडवाइजरी के अनुसार वर्तमान में आपके या आपके परिचित के नाम से फर्जी फेसबुक आई.डी. बना कर रुपये ऐंठने की घटनायें प्रतिदिन हो रही हैं. इस तरह […]

You May Like