बकायादारों से वसूली करने घर-घर पहुंच रही टीम नोटिस के बाद नही जमा कर रहे सम्पत्तिकर

रीवा, 17 नवम्बर, संपत्तिकर के बड़े बकायादारों के विरुद्ध नगर निगम रीवा ने सख्त रुख अपनाते हुए अधिहरण/कुर्की की कार्रवाई तेज कर दी है. बार-बार सूचना दिए जाने एवं अंतिम सूचना पत्र जारी होने के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं करने वाले करदाताओं पर अब नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जा रही है. मंगलवार को जोन क्रमांक 01 वार्ड क्रमांक 34 में तीन बड़े बकायादार जिनमें रफीक मोहम्मद द्वारा राशि रू. 105430, जैतून बेेगम द्वारा राशि रू. 101343 एवं सफी मोहम्मद द्वारा राशि रू. 56862 मौके पर ही नगर निगम कोष में जमा कराई गई. नगर निगम द्वारा बताया गया कि संबंधित करदाताओं को बकाया संपत्तिकर जमा करने के लिए समय-समय पर सूचना दी गई थी. निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने के बाद भी भुगतान नहीं किए जाने के कारण नियमानुसार अधिहरण/कुर्की की कार्रवाई की जा रही है. नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया है कि संपत्तिकर के बड़े बकायादारों के विरुद्ध की जा रही यह कार्रवाई प्रारंभिक चरण में है. आगामी दिनों में अन्य बकायादारों के विरुद्ध भी संपत्तिकर एवं अन्य करों की वसूली हेतु अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार निरंतर कार्रवाई की जाएगी.

.....

Next Post

मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार

Tue Nov 17 , 2026
जबलपुर। विजय नगर अंतर्गत एकता चौक में मसाज पार्लर की आड़ में कथित तौर पर देह व्यापार का रैकेट चलाने और छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए युवती ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच संचालक की तत्काल गिरफ्तारी और स्पा सेंटर को सील […]

You May Like