
सीधी: सोन घड़ियाल अभ्यारण्य सीधी अंतर्गत बीट पिपरोहर के सोन नदी करही घाट से अवैध रूप से रेत उत्खनन/परिवहन करते दो मिनी ट्रक 407 को वन टीम ने मौके पर दबिश देकर जप्त करने की कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार उप संचालक संजय टाइगर रिजर्व सीधी राजेश कन्ना टी के निर्देशन एवं अधीक्षक सोन घड़ियाल अभ्यारण्य सीधी के मार्गदर्शन में परिक्षेत्र अधिकारी परिक्षेत्र सोन घड़ियाल अभयारण्य सीधी कैलाश चंद्र उइके/परिक्षेत्र अधिकारी रामपुर नैकिन मुकेश अलावा के नेतृत्व में दिनांक 1-2 अक्टूबर 2026 की दरम्यानी रात मुखबिर से प्राप्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए.
परिक्षेत्र सोन घड़ियाल अभ्यारण्य सीधी अंतर्गत बीट पिपरोहर के सोन नदी करही घाट से रेत उत्खनन/परिवहन करते दो वाहन टाटा 407 जप्त कर विभिन्न धाराओं में वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध कर सुरक्षार्थ कोतवाली सीधी में खड़ा किया गया। उक्त कार्यवाही में डिप्टी रेंजर संजीव कुमार सोनकर, रामकुमार प्रजापति, राजबहोर पटेल, रणजीत सिंह ,वनरक्षक वेद प्रकाश शुक्ला, संजय सिंह, दयाराम प्रजापति, कुंजेश्वर गौतम, रमेश कुमार सोनकर, सुरक्षा श्रमिक प्रकाश यादव, पवन चतुर्वेदी, चंद्रभान सिंह, वाहन चालक अजय मिश्रा, जगमोहन पाल, विनीत तिवारी एवं विनय सिंह का योगदान सराहनीय रहा।
