सोनकच्छ:नगर के एमजी रोड़ पर स्थित एसबीआई बैंक में पदस्थ सुरक्षाकर्मी नदारद था, जिसकी शिकायत शाखा प्रबंधक को आम लोगो ने की।भादर कोटडिया निवासी भाग्सरा पिछले कई वर्षों से एसबीआई के एटीएम में सुरक्षाकर्मी के रूप में कार्यरत है, इस दौरान उसकी कई शिकायतें शाखा प्रबंधक व संबधित सिक्योरिटी कंपनी तक की जा चुकी है। लेकिन बैंक के कर्मचारी सहित कंपनी भी आमजन को हो रही समस्याओं को लेकर गार्ड के विरुद्ध कोई कार्यवाही नही कर रही।
ग्राम राजोदा निवासी लोकेंद्र सेंधव ने बताया कि उनके द्वारा एटीएम में राशि जमा करने गए थे लेकिन कोई समस्या के कारण राशि जमा नही हो पाई कुछ देर तक उनको परेशान होना पड़ा और वो वहां से चले गए, इसके साथ ही राहुल गोस्वामी गुनाई ने बताया कि वो उनके डेबिट कार्ड के माध्यम से राशि नही निकाल पाए जब गार्ड को देखा और आवाज लगाई तो गार्ड नही था.
इसी प्रकार घिचलाई निवासी राजवीर और ओमप्रकाश भी खाते से पैसे निकालने के लिए परेशान होते नजर आए, सूत्रों के मुताबिक गार्ड बिना बैंक कर्मचारी को बताए शहर से बाहर गया था। मीडिया के संज्ञान में आने के बाद इस विषय मे शाखा प्रबंधक सुरभि से चर्चा की गई, उन्होंने एटीएम प्रभारी हेमनंदनी को बुलाया और बताया कि गार्ड के बारे में कोई सूचना है, तो उनके द्वारा बताया गया कि बिना जानकारी के कही चले गए है, साथ ही एटीएम प्रभारी ने बताया कि कटे-फटे नोट भी एटीएम में मिलते है। ऐसे में सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े होते नजर आ रहे है। हाल में स्थान्तरित हुए शाखा प्रबंधक ओमप्रकाश मालवीय ने भी गार्ड के बारे में नियमनुसार नोकरी नही करने की बात कही थी।
इनका कहना है
जानकारी आपके द्वारा संज्ञान में लाया गया है, मामले को दिखवाकर उचित कार्यवाही का आश्वाशन दिया गया है, बैंक कर्मचारी द्वारा भी गार्ड की शिकायत मिली है।
सुरभि कार्तिकेय
शाखा प्रबंधक,
एसबीआई बैंक
सोनकच्छ
