दो बच्चों को बाल भिक्षावृत्ति से बचाया

ग्वालियर: बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन के उद्देश्य से संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न बाजारों व चौराहों पर पहुँचकर भिक्षावृत्ति करने वाले परिवारों को समझाया। साथ ही भिक्षावृत्ति न करने की चेतावनी भी दी। मंशापूर्ण हनुमान मंदिर, नाका चंद्र बदनी क्षेत्र, विक्की फैक्ट्री तिराहे, जौरासी हनुमान मंदिर क्षेत्र में टीम द्वारा सघन संपर्क कर भिक्षावृत्ति करने वाले परिवारों को समझाइश एवं चेतावनी दी गई।

संयुक्त टीम ने मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर 12 वर्षीय व 11 वर्षीय दो बालकों को बाल भिक्षावृत्ति करने से बचाया। इन बच्चों को बाल कल्याण समिति की समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें बालक गृह में पुनर्वास के लिए भर्ती कराया गया है। इस अभियान में महिला बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, विशेष किशोर पुलिस इकाई, नेहरू युवा केंद्र, सेंटर फॉर डेवलपमेंट एनजीओ के सदस्यों ने सक्रियता से भाग लिया। यह अभियान एक अगस्त तक निरंतर जारी रहेगा।

Next Post

“कैट आपके द्वार” कार्यक्रम उपनगर ग्वालियर में 18 को होगा, ऊर्जा मंत्री आएंगे

Wed Jul 16 , 2025
ग्वालियर: कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा व्यापारियों एवं उद्यमियों की समस्याओं के तुरंत समाधान के उद्देश्य से चलाया जा रहा जनसंपर्क एवं जनसुनवाई अभियान “कैट आपके द्वार” अब उप नगर ग्वालियर की ओर अग्रसर है। यह विशेष कार्यक्रम 18 जुलाई, शुक्रवार को रात्रि 8 बजे अग्रवाल मैरिज गार्डन, […]

You May Like