एसईसीएल के ओपन कास्ट में ब्लास्ट में आठ मजदूर घायल

चिरमिर/सीबीएस,06 अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ में चिरमिरी के कोयला ओपन कास्ट माइन में सोमवार को विस्फोट हो जाने से आठ मजदूर घायल हो गए।

कोयला निकालने के लिए बारूद बिछाने के बाद रिमोट के जरिए ब्लास्टिंग की जाती है। बारूद बिछाने की प्रक्रिया को तकनीकी तौर पर चार्जिंग करना कहा जाता है। आज दोपहर चार्जिंग कार्य में लगी टीम चार्जिंग के बाद हटती उससे पहले ही ब्लास्टिंग शुरू हो गया। अचानक हुई इस ब्लास्टिंग में आठ मजदूर घायल हुए हैं।

ब्लास्टिंग के घायलों को देखने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अस्पताल पहुंचे थे। यहां उन्होंने एसईसीएल के महाप्रबंधक को घटना की जांच की जाए का निर्देश दिया है। एसईसीएल के अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि जांच दो विभाग के लोग मिलकर करेंगे, एक जांच तकनीकी टीम (सुरक्षा प्रमुख) करेगी और दूसरी जांच विस्फोटक विशेषज्ञ करेंगे।

अस्पताल में मौजूद पत्रकारों से बात करते हुए श्री जायसवाल ने कहा – मां जगदम्बा की कृपा से सारे मजदूर खतरे से बाहर हैं। दुर्घटना में किसी की भी जनहानि नहीं हुई है।

एसईसीएल के जन संपर्क अधिकारी ने वीडियो बयान जारी करके बताया है कि चार्जिंग टीम दुर्घटना का शिकार हुई है, सबकी हालत खतरे से बाहर है। अस्पताल में तीन मजदूर भर्ती हैं बाकी सबको प्राथमिकी चिकित्सा के बाद छुट्टी दे दी गई है। जो भर्ती हैं उन्हें भी गंभीर प्रकृति की चोटें नहीं हैं।

 

Next Post

तीन दुकानों से लाखों की चोरी पचोर के भोजपुरिया क्षेत्र में दुकानों के ताले तोडक़र की चोरी

Mon Oct 6 , 2025
पचोर। पचोर के भोजपुरिया क्षेत्र में रविवार की रात्रि को अज्ञात बदमाश तीन दुकानों के ताले तोडक़र वहां से लाखों रुपये की चोरी कर ले गये. दो दुकानों से नगदी राशि ही चोरी गई है. पुलिस के अनुसार मोबाइल पैमेंट बैंक और कियोस्क संचालक जितेन्द्र जायसवाल के अनुसार उनकी दुकान […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।