
ग्वालियर। तानसेन मार्ग स्थित श्री हंस विभू आश्रम में एक जनवरी को नव वर्ष समारोह आयोजित किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए पं.राम बाबू कटारे ने बताया कि एक जनवरी गुरुवार को सुबह नौ बजे से आश्रम में पूजा अर्चना आरंभ कर दी जाएगी। दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक भव्य सत्संग होगा। जिसमें सदगुरुदेव सतपाल महाराज की शिष्या साध्वी हरीशा बाई के नेतृत्व में साध्वी परमार्थी बाई, साध्वी सोमाक्षी बाई, साध्वी नित्या बाई, साध्वी पूजा बाई, साध्वी मिथलेश बाई द्वारा सत्संग किया जायेगा।
एक जनवरी का दिन नव वर्ष के साथ ही आध्यात्म प्रेमीयों के लिए एक सुखद संयोग का दिन है। इसी दिन श्री हंस कुल भूषण श्री श्रेयांस महाराज का अवतरण दिवस है। सत्संग के बाद श्रेयांस महाराज का जन्मोत्सव समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। बधाईयां होंगी और प्रसाद वितरण किया जाएगा।
आयोजकों की ओर से राजेश बंसल, रमेश भाई, गोपाल भाई, जयंत सर्वटे, रमेश गुप्ता, गौरव गुप्ता, मुरारी लाल राजपूत, अंकित पटवा, संजय कटारे, राम दयाल ओम प्रकाश राय आदि ने सभी अध्यात्म प्रेमीयों से समारोह में भाग लेने का अनुरोध किया है।
