कॉलेज मार्ग की फूटी पाइपलाइन को ननि ने किया दुरुस्त

सिंगरौली । जिला मुख्यालय बैढ़न के कॉलेज मार्ग पर नल-जल योजना की फूटी पाइपलाइन से लगातार हो रही पेयजल की बर्बादी और सड़क पर जलभराव की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद नगर पालिक निगम प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की।

ननि आयुक्त सविता प्रधान ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर टीम भेजकर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत कराने के निर्देशित किया। आयुक्त के निर्देश मिलते ही निगम की टीम मौके पर पहुंची और फूटी पाइपलाइन को दुरुस्त कर जल रिसाव पूरी तरह रोक दिया। इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रभावित न हों। पाइपलाइन की मरम्मत के बाद प्रतिदिन व्यर्थ बह रहे पानी की बर्बादी पर रोक लग गई है। वहीं सड़क पर बने जलभराव और कीचड़ से भी लोगों को राहत मिली है। अब इस मार्ग से गुजरने वाले छात्र-छात्राओं, राहगीरों और वाहन चालकों का आवागमन सुगम हो गया है। स्थानीय नागरिकों ने त्वरित कार्रवाई के लिए नगर निगम प्रशासन की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी ऐसी समस्याओं का समय रहते समाधान किया।

Next Post

छात्रा सुरक्षा के मुद्दे पर अभाविप सड़कों पर उतरा

Thu Jul 16 , 2026
इंदौर। एनएसयूआई नेता पर छात्रा कार्यकर्ता के साथ दुष्कर्म एवं मारपीट के आरोपों के विरोध में गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अभाविप ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर एकत्र हुए और रैली निकालते हुए भोलाराम उस्ताद मार्ग […]

You May Like