सारनी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष किशोर बरदे को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष की कमान मिली है. भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन विस्तार के तहत प्रकोष्ठों में नई नियुक्तियों का सिलसिला तेज़ी से जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए किशोर बरदे को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।यह नियुक्ति मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार के नेतृत्व में की गई है। श्री बरदे को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा जाना उनके सक्रिय
जनसंपर्क,संगठन के प्रति निष्ठा और सामाजिक सरोकारों में उनकी मजबूत पकड़ का प्रमाण माना जा रहा है।किशोर बरदे लंबे समय से नगर विकास के साथ-साथ समाज के हर वर्ग, विशेषकर अनुसूचित जाति समुदाय के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करते आ रहे हैं। उनकी सरलता,मिलनसार व्यक्तित्व और सबको साथ लेकर चलने की कार्यशैली ने उन्हें जन-जन का प्रिय नेता बना दिया है।उनकी इस नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।क्षेत्रभर से समर्थकों,मित्रों और शुभचिंतकों द्वारा उन्हें बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि किशोर बरदे के नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी, जिससे संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ और मजबूत बनेगी।
