हनोई, 08 अक्टूबर (वार्ता) वियतनाम में तूफान मैटमो के कारण हुई भारी बारिश और बाढ़ से आठ लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये हैं। वियतनाम आपदा और डाइक प्रबंधन प्राधिकरण ने बुधवार को यह जानकारी दी।
एजेंसी ने कहा कि भारी बारिश के कारण 15 हजार 700 से अधिक घर जलमग्न हो गये और 400 से अधिक अन्य क्षतिग्रस्त हो गये, जबकि 14 हजार 600 हेक्टेयर से अधिक धान और अन्य फसलें जलमग्न हो गयीं।
इसके अलावा 97 हजार से अधिक पशुधन और मुर्गे मारे गये या बह गये, जबकि उत्तरी पर्वतीय और उत्तर-मध्य प्रांतों में 602 स्थानों पर बाढ़, भूस्खलन और यातायात बाधित हुआ।
रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने एक तत्काल निर्देश जारी कर अचानक बाढ़ और भूस्खलन को रोकने और प्रभावित क्षेत्रों में निवासियों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गहन प्रयास करने का आह्वान किया।
Next Post
नकली दवाओं से संकट में स्वास्थ्य व्यवस्था, सरकार आंख मूंदे बैठी: नायक
Wed Oct 8 , 2025
भोपाल: प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रभारी डॉ. मुकेश नायक ने बुधवार को आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में सप्लाई की जा रही कई दवाएं नकली और घटिया गुणवत्ता की हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था इन नकली दवाओं के कारण गंभीर संकट में है।डॉ. नायक ने आरोप लगाया […]

You May Like
-
1 year ago
पहली मंजिला से गिरे युवक की मौत
-
9 months ago
चक्कर आने से बाइक सवार गिरा, मौत
-
11 months ago
ऐशबाग में ऑटो से गौमांस बरामदगी के बाद बजरंग दल आक्रामक
