घर में सफाई के दौरान मंगलसूत्र-पेंडल चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

इंदौर. कनाड़िया पुलिस ने घर में सफाई के दौरान सोने के जेवर चोरी करने वाली दो महिलाओं को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से करीब 3 लाख रुपए कीमत का 25 ग्राम वजनी सोने का मंगलसूत्र और दो पेंडल बरामद किए हैं.

फरियादिया ने 3 नवंबर को शिकायत की थी कि दीपावली पर सफाई करने आई दो महिलाओं ने अलमारी से जेवर चोरी कर लिए. सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने साबरी पिता गोकुल पवार उम्र 21 साल, निवासी देवगुराड़िया और छाया पति दयाराम राठौर उम्र 45 साल, निवासी हरदा को हिरासत में लेकर पूछताछ की. दोनों ने कर्ज चुकाने और अपने शौक पूरे करने के लिए चोरी करना कबूल किया. दोनों महिलाएं कई घरों में काम करती थीं. पुलिस उनसे अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है. थाना प्रभारी तिलक कारोले ने बताया कि दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर चोरी के जेवर बरामद कर लिए हैं. उनसे अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है.

Next Post

कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन नहीं कराने पर स्पा संचालक पर केस दर्ज

Thu Nov 5 , 2026
इंदौर. कनाड़िया पुलिस ने स्कीम नंबर 140 स्थित स्पा सेंटर के संचालक के खिलाफ पुलिस कमिश्नर के आदेश का उल्लंघन करने पर केस दर्ज किया है. पुलिस ने जोडियाक मॉल के प्रथम तल पर स्थित आइकॉनिक स्पा सेंटर (दुकान नंबर 109) की जांच की थी. इस दौरान संचालक हेमंत पिता […]

You May Like