सरकार के कुप्रबंधन के चलते पानी की किल्लत से जूझ रहे दिल्लीवासी : आतिशी

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) आम आदमी पार्टी(आप) की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली विधानसभा की नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर दिल्ली में पानी की कमी की समस्या दूर करने की मांग की है।

श्रीमती आतिशी ने मुख्यमंत्री को सोमवार को लिखी चिट्ठी में कहा, “मैं आपका ध्यान दिल्ली के कई हिस्सों में निवासियों द्वारा झेली जा रही गंभीर जल संकट की ओर आकर्षित करना चाहती हूँ। दिल्ली के कई घनी आबादी वाले कालकाजी, बादरपुर, ओखला, दक्षिण और मध्य दिल्ली के कई हिस्से में अज्ञात कारणों से लोग भीषण जल संकट का सामना कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि चौंकाने वाली बात है कि इस समय अभूतपूर्व मानसून के बावजूद दिल्ली पानी की किल्लत झेल रही है। भारी वर्षा होने के बावजूद, दिल्ली के लोग प्रतिदिन पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। एक ओर पूरी दिल्ली पानी में डूबी हुई है और दूसरी ओर राष्ट्रीय राजधानी के नलों में पानी सूख गया है।

आप नेता ने कहा कि यह स्थिति भाजपा-शासित सरकार और दिल्ली जल बोर्ड की तैयारी और कार्यक्षमता पर गंभीर सवाल खड़े करती है। यदि भारी वर्षा के मौसम में भी यह स्थिति है, तो आने वाली गर्मियों में दिल्ली का क्या होगा? आपकी सरकार को दिल्ली जल बोर्ड का कार्यभार संभाले लगभग छह महीने हो चुके हैं। अब आपकी सरकार बहानेबाज़ी और दोषारोपण नहीं कर सकती।

 

Next Post

महलपुर पाठा में श्रीकृष्ण मंदिर को मिलेगा भव्य स्वरूप

Mon Aug 18 , 2025
रायसेन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा ग्राम महलपुर पाठा के प्राचीन श्रीकृष्ण-राधा-रुक्मणि मंदिर को भव्य स्वरूप देने की घोषणा के बाद जिला प्रशासन ने तुरंत कार्यवाही शुरू कर दी है। कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी रविवार को मंदिर पहुंचे और प्रथम स्तरीय प्राक्कलन तैयार […]

You May Like