घायल व्यक्ति को पत्रकारों ने पहुंचाया अस्पताल

बुधनी. नेशनल हाईवे 46 पर दरगाह के समीप बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक लंबे समय तक सड़क किनारे पड़ा दर्द से कराहता रहा, लेकिन उसकी मदद के लिए कोई नहीं रुका. इसी दौरान बुधनी के पत्रकार साथियों की नजऱ घायल व्यक्ति पर पड़ी. युवक के पैर से लगातार खून बह रहा था और वह गंभीर दर्द में था.स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पत्रकारों ने तुरंत 1033 एंबुलेंस सेवा पर फोन कर उसे बुलाया और घायल युवक को सिविल अस्पताल ले जाया गया, घायल युवक पांजरा कला,नर्मदापुरम का निवासी है, जिसका अस्पताल में उपचार जारी है.

 

Next Post

आंगनबाड़ी सहायिका चयन में अनियमितता: दो आवेदिकाओं ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर जांच की मांग

Thu Dec 11 , 2025
छतरपुर। जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों पर सहायिका नियुक्ति को लेकर बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। ग्राम लोधिनपुरवा की कल्पना राजपूत और कुंवरपुर की अवधेशा राजपूत सहित दो महिलाओं ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग की है। स्थानीय उम्मीदवारों को दरकिनार […]

You May Like

मनोरंजन