
सागर।
जिले के जैसीनगर थाना क्षेत्र में पनारी गांव के पास बाइक और एक्टिवा स्कूटी में टक्कर हो गई,टक्कर इतनी भीषण थी की बाइक और स्कूटी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हैं.
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पनारी के पास बिना लाइट के जा रही एक्टिवा की सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई. दुर्घटना देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही पुलिस और 2 एंबुलेंस मौके पर पहुंची, एंबुलेंस की ईएमटी हीरालाल प्रजापति, जितेंद्र अहिरवार और पायलट अभिषेक साहू और दिनेश विश्वकर्मा घायलों को सडक़ से उठाया एंबुलेंस से जैसीनगर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चारो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए सागर रेफर किया गया.
बताया जाता है कि बाइक सवार ओम दांगी उम्र 18 साल बिलहरा से अपने गांव पनारी आ रहा था, वही एक्टिवा स्कूटी पर दीपेश मिश्रा, सत्यम तिवारी निवासी बरखुआ महंत अपने रिश्तेदार विपिन पांडे निवासी बक्सवाहा के साथ बिलहरा की ओर जा रहे थे. बताया जा रहा है कि एक्टिवा गाड़ी में लाइट नहीं थी और पनारी गांव के पास दोनों की आमने-सामने से टक्कर हो गई. हादसे में ओम दांगी निवासी पनारी और विपिन पांडे निवासी बक्सवाहा की इलाज के दौरान मौत हो गई।
