पुलिस ने की अन्तर्राज्यीय बसों की आकस्मिक चेकिंग, ड्राइवर-कंडक्टर का किया ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट

इंदौर:आमजन की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस ने शहरभर में अन्तर्राज्यीय बसों की आकस्मिक चेकिंग की. इस दौरान ड्राइवर और कंडक्टर के ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट किए गए, साथ ही बसों में संदिग्ध वस्तुओं और व्यक्तियों की भी सघन जांच की गई.अभियान पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर, चारों जोनों के डीसीपी और एसीपी टीमों की निगरानी में संचालित किया गया.

चेकिंग दलों ने सरवटे बस स्टैंड, गंगवाल बस स्टैंड, मूसाखेड़ी, रेडिसन चौराहा और आजाद नगर सहित विभिन्न स्थानों पर बसों की जांच की. चेकिंग के दौरान पुलिस ने यात्रियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षित यात्रा के लिए जागरूक किया और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की. बस संचालकों और कर्मचारियों को भी यह हिदायत दी गई कि वे शराब या नशे की स्थिति में वाहन संचालन न करें और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें.

इंदौर पुलिस ने बताया कि ऐसे सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि शहर से गुजरने वाली अन्तर्राज्यीय बसों की निगरानी मजबूत बनी रहे और यात्रियों की यात्रा सुरक्षित एवं सुगम हो.

Next Post

झाडू लगाने को लेकर भिंड में स्टोर इंचार्ज और टाइमकीपर के बीच मारपीट

Thu Nov 13 , 2025
भिंड: कोतवाली थाना क्षेत्र में नगर पालिका कार्यालय में दो कर्मचारियों के बीच झाडू लगाने को लेकर विवाद ने तूल पकड़ा लिया और दोनों के बीच मारपीट हो गई। नगर पालिका में पदस्थ स्टोर इंचार्ज अजय और टाइमकीपर कैलाश सिंह कुशवाहा के बीच सफाई कार्य को लेकर बहस हुई। झाड़ू […]

You May Like