ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह ने नवजात बच्चों को पोलियो दवा पिलाई

ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने पल्स पोलियो ड्रप्स अभियान के तहत सिविल अस्पताल हजीरा एवं सिविल अस्पताल विरला नगर में नवजात बच्चों को पोलियो दवा पिलाई।ग्वालियर जिले में आज 22 नवम्बर को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चल रहा है। पोलियो की दवा पिलाने जिले में 2,355 बूथ बनाए गए हैं। अभियान के दौरान 3 लाख 30 हजार 401 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य है।

23 व 24 नवम्बर को छूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर दवा पिलाई जायेगी। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि नजदीकी बूथ पर जाकर अपने बच्चों को जिंदगी की दो बूँद पिलाएं।अभियान के तहत जिले के जन्म से 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। शहरी एवं ग्रामीण स्वास्थ्य संस्थाओं में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पल्स पोलियो बूथों का शुभारंभ कराया गया।

Next Post

आलू लदे ट्रक से टकराई गाजियाबाद से वाराणसी जा रही टूरिस्ट बस, दो की गई जान, 15 यात्री जख्मी

Sun Nov 22 , 2026
कानपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भोगलपुर चौराहे के पास रविवार तड़के ओवरटेक के प्रयास में टूरिस्ट बस आगे चल रहे आलू लदे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस के कंडक्टर समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल छह यात्रियों को […]

You May Like