पाटनीपुरा से मालवा मिल के बीच बने पुल का लोकार्पण

इंदौर. शहरवासियों को बेहतर यातायात सुविधा देने के उद्देश्य से पाटनीपुरा चौराहे से मालवा मिल के बीच निर्मित पुल का बुधवार को लोकार्पण किया. कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी सहभागिता की. कार्यक्रम के दौरान एक बगिया माँ के नाम अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया. इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, पूर्व मंत्री महेंद्र हार्डिया, सुमित मिश्रा, मुन्नालाल यादव, राजेन्द्र राठौर और नन्दकिशोर पहाड़िया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे. लोकार्पण के बाद आमजन में पुल शुरू होने को लेकर उत्साह देखा गया, जिससे इस मार्ग पर यातायात सुगम होने की उम्मीद है.

Next Post

CM डॉ यादव ने श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में किए दर्शन, व्यापारियों संग किया संवाद

Thu Oct 2 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज न्यू मार्केट स्थित प्राचीन श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंचे और मंदिर में जाकर विधिवत दर्शन एवं पूजन-अर्चना की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इस अवसर पर मंदिर परिसर और आस पास पूजा सामग्री बेचने वाले दुकानदारों से भी चर्चा की। उन्होंने भक्तों की सुविधा, पूजा […]

You May Like