निर्मला सीतारमण कतर पहुंची, भारतीय राजदूत कोप्पूला ने किया स्वागत

नयी दिल्ली/ दोहा, 28 सितंबर (वार्ता) वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण कतर की यात्रा पर सोमवार को सुबह दोहा पहुंचीं।

दोहा के हमाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने पर कतर में भारत के राजदूत श्रीकर कोप्पूला ने वित्त मंत्री का स्वागत किया।

श्रीमती सीतारमण दो दिन तक में दोहा में एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) की 11वीं सालाना बैठक और एआईआईबी द्वारा आयोजित निवेशक सम्मेलन-2026 में हिस्सा लेंगी। वह आईआईबी के संचालक मंडल में भारत की प्रतिनिधि हैं। दोहा के प्रवास में वह कतर के नेताओं और कुछ बड़े निवेशकों से भी मुलाकात कर सकती हैं।

श्रीमती सीतारमण रविवार रात कतर के लिए नयी दिल्ली से प्रस्थान किया था।

.....

Next Post

उज्जैन में मचा बवाल पथराव, अश्रु गैस के गोले छोड़ें

Mon Sep 28 , 2026
उज्जैन:सिंहस्थ की तैयारियों के तहत प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण को लेकर उज्जैन में सोमवार सुबह शाही मस्जिद के पास तनाव की स्थिति बन गई। सड़क चौड़ीकरण के लिए मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने की कार्रवाई के विरोध में कुछ लोग मौके पर जुट गए। स्थिति बिगड़ने पर पथराव हुआ, जिसके […]

You May Like