भाई-बहन और पिता-बेटी के रिश्ते पवित्र: विजयवर्गीय

भोपाल। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है, भाई-बहन और पिता-बेटी का रिश्ता पवित्र है। मैंने किसी रिश्ते की पवित्रता पर सवाल नहीं उठाया। यह बयान कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के बीच आया है, जो उनके पूर्व में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर दिए गए कथित बयान के खिलाफ था।

विजयवर्गीय ने स्पष्ट किया कि उनका भाषण भारतीय और विदेशी संस्कृति के विषय में था और उन्होंने केवल मर्यादा की बात की थी। उन्होंने कहा, अगर मेरा भाषण पूरा सुना जाता तो विवाद नहीं उठता। मैं भी अपनी बहन का सिर चूमता हूं। मेरा बयान किसी रिश्ते की पवित्रता को चुनौती नहीं देता।

जैसा कि पता है,कांग्रेस ने मंत्री के बयान के विरोध में प्रदर्शन किया, लेकिन विजयवर्गीय ने अपने कथन को लेकर सफाई देते हुए कहा कि उनका उद्देश्य किसी पर निशाना साधना नहीं था।

Next Post

रीवा में भी गरबा-डांडिया की धूम पंडालो में गूंज रहे जयकारे

Fri Sep 26 , 2025
रीवा।शारदेय नवरात्रि में एक ओर जहा दुर्गा पंडालो में भक्तो का ताता लग रहा है. वही दूसरी तरफ गुजरात की तर्ज पर गरबा डांडिया का मंच सजा है जहा आकर्षक पोशाक में गरबा-डांडिया महिलाएं खेल रही है. अलग-अलग स्थानो पर गरबा महोत्सव की धूम मची हुई है. कलाकारो का उत्साह […]

You May Like