
रीवा।शारदेय नवरात्रि में एक ओर जहा दुर्गा पंडालो में भक्तो का ताता लग रहा है. वही दूसरी तरफ गुजरात की तर्ज पर गरबा डांडिया का मंच सजा है जहा आकर्षक पोशाक में गरबा-डांडिया महिलाएं खेल रही है. अलग-अलग स्थानो पर गरबा महोत्सव की धूम मची हुई है. कलाकारो का उत्साह देखने लायक होता है. गीत और संगीत के धुन में लोग थिरकते रहते है, शाम ढ़लते ही मंच सज जाता है.
गौरतलब है कि गुजरात का गरबा डांडिया मशहूर है पिछले कई वर्षो से रीवा में भी गरबा-डांडिया शुरू हुआ है और अब धीरे-धीरे कई मंच गरबा के सज रहे है. पद्मधर पार्क के अलावा कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम में गरबा डांडिया का मंच सजाया गया है जहा शाम को महिलाएं गरबा-डांडिया खेलती है. कई डांस ग्रुप भी प्रदर्शन करते है. इसके अलावा अलग-अलग दुर्गा पंडालो में गरबा का मंच सजाया गया है. दस दिन तक शारदेय नवरात्रि के भक्ति का पर्व रहेगा. दुर्गा पंडालो में शाम को आरती के समय श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है. पंडालो को आकर्षक लाइटिंग के साथ सजाया गया है, कई ऐसे पंडाल है जो देखने लायक है. खन्ना चौराहा में माता रानी का दरबार सजाया गया है जहा शाम को भीड़ उमड़ती है. देवी मंदिरो में भी भक्तो का ताता लग रहा है. रानी तालाब स्थित माँ कालिका के दर्शन के लिये सुबह से लेकर देर रात तक भक्तो की भीड़ रहती है. सुरक्षा व्यवस्था के बीच यहा दर्शन होता है. अष्टमी और नवमी को सोलह श्रृंगार में माता रानी दर्शन देगी. गोविन्दगढ़ खंधो मंदिर में भीड़ उमडृ़ रही है.
गुजरात की तर्ज पर चल रहा गरबा महोत्सव
हिंदू उत्सव समिति धर्म परिवार के कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम के प्रांगण में हो रहे गरबा महोत्सव 2025 में दर्शकों की भीड़ बढ़ती जा रही है. शाम 7:00 बजे से ही गरबा डांडिया नृत्य को देखने दर्शकों की भीड़ प्रांगण में बढऩे लगी. शुक्रवार को ओपन गरबा नृत्य के साथ 15 डांस ग्रुपों के सैकड़ो कलाकारों ने गरबा को बेमिसाल बना दिया. धर्म परिवार के अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू व आजीवन संरक्षक सुनील अग्रवाल के मार्गदर्शन में हो रहे कार्यक्रम में गरबा के प्रति लगाव रखने वाले सैकड़ा से अधिक संख्या में युवक युवतियां कलाकारों के नृत्य को देखकर ओपन गरबा नृत्य की प्रस्तुति देकर उपस्थित कलाप्रेमियों को झूमने में मजबूर कर दिया. कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, डा0 धर्मेश पटेल, डॉ0 श्रीरीश मिश्रा, कैट के प्रदेश मंत्री अमरजीत सिंह उपस्थित रहकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया. गरबा नृत्य का प्रदशर्न जिस तरह कलाकारों ने किया उसे देखकर लगा कि रीवा में गुजरात के गरवा नृत्य कलाकार कर रहे हैं.
