नगरीय निकाय पेंशनरों को अब राज्य पेंशनरों के समान महंगाई राहत

भोपाल।नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने नगरीय निकायों के पेंशनरों एवं परिवार पेंशनरों को राज्य शासन के पेंशनरों के समान महंगाई राहत का लाभ प्रदान करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त संकेत भोंडवे ने आदेश जारी किये हैं।

आदेश के अनुसार अब नगरीय निकायों के पेंशनरों और परिवार पेंशनरों को 1 सितम्बर 2025 से देय महंगाई राहत सातवें वेतनमान में 55 प्रतिशत तथा छठवें वेतनमान में 252 प्रतिशत की दर से प्राप्त होगा।

राज्य शासन के इस निर्णय से नगरीय निकायों के पेंशनरों और परिवार पेंशनरों को प्रभावी राहत मिलेगी तथा उन्हें राज्य शासन के पेंशनरों के समान आर्थिक लाभ प्राप्त होंगे। नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त संकेत भोंडवे ने बताया कि इस संबंध में सभी संबंधित को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं ताकि पेंशनरों को समय पर महंगाई राहत का लाभ मिल सके।

Next Post

छठ पूजा की रौनक, तालाब किनारे उमड़ी भीड़

Sat Oct 25 , 2025
भोपाल। राजधानी भोपाल में छठ पूजा के पहले दिन यानी नहाय-खाय के अवसर पर शहर के तालाबों,सरोवरों और झीलों पर लोगों की भीड़ उमड़ी। सुबह-सुबह सूरज की लालिमा के बीच श्रद्धालुओं ने नदी और तालाब के किनारे पूजा स्थल की सफाई और सजावट की। महिलाएं पारंपरिक साड़ी और रंग-बिरंगे पारंपरिक […]

You May Like