भिंड में तीन नाबालिग लापता

भिंड, 15 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिंड जिले में पिछले 24 घंटे में तीन नाबालिगों के लापता होने के मामले सामने आए हैं।
लहार और अटेर क्षेत्र के इन मामलों में परिजन द्वारा तलाश करने के बाद बच्चियों के गुमशुदा होने की सूचना पुलिस को दी। परिजन ने अज्ञात आरोपी द्वारा नाबालिगों को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है।
लहार थाना पुलिस के अनुसार वार्ड 4 निवासी शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी 16 साल की नाबालिग बेटी कल रात बिना बताए घर से कहीं चली गई। इसी प्रकार वार्ड 5 में रहने वाले एक व्यक्ति ने भी अपनी 16 साल की नाबालिग बेटी के रात को घर से बगैर बताए जाने की शिकायत की। दोनों मामलों में परिजन ने बेटी को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत की है।
वहीं अटेर के सुरपुरा थाना क्षेत्र निवासी पिता ने बताया कि उनकी 14 साल की नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहलाकर ले गया है। दो थाना क्षेत्रों से बच्चियों के गुमशुदा होने पर लहार और सुरपुरा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की गई है।

Next Post

डीम्ड यूनिवर्सिटी ग्वालियर में साइबर सुरक्षा पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

Sat Feb 15 , 2025
ग्वालियर। माधव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान, डीम्ड यूनिवर्सिटी ग्वालियर में “प्रोएक्टिव साइबरसिक्योरिटी: रियल-वर्ल्ड डिजिटल थ्रेट्स एंड डिफेंसेज़” विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उन्नत कंप्यूटिंग विकास केंद्र (सी-डैक), नोएडा और संस्थान के इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया। उन्नत […]

You May Like