पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ होने वाले तीसरे दोर की बातचीत के सार्थक परिणाम निकलने की उम्मीद जतायी

इस्लामाबाद, 01 नवम्बर (वार्ता) पाकिस्तान ने उम्मीद जतायी है कि तालिबानी के साथ होने वाली तीसरे दौरे की वार्ता सार्थक होगी। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने अगले सप्ताह तुर्की के इस्तांबुल में तालिबान के साथ होने वाली तीसरे दौर की वार्ता से पहले शुक्रवार को आशा व्यक्त की कि इस दौर की बातचीत से “सकारात्मक परिणाम” निकलेंगे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंदाराबी ने यहाँ कहा कि वार्ता को दो दिनों से बढ़ाकर चार दिन कर दिया गया है क्योंकि दोनों पक्ष मतभेदों को दूर करने और आम सहमति पर पहुँचने का प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को उम्मीद है कि छह नवंबर से शुरू होने वाले तीसरे दौर की वार्ता से “ठोस परिणाम” निकलेंगे।
उन्होंने कहा कि नवीनतम बैठक बिना किसी सफलता के समाप्त हुई, लेकिन मौजूदा युद्धविराम को जारी रखने के लिए आपसी सहमति बनी।
इस बीच तुर्की के विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों (पाकिस्तान-अफगानिस्तान) प्रतिनिधिमंडल युद्धविराम को बनाए रखने के लिए एक सामान्य सहमति पर पहुँच गए हैं। इसे बनाए रखने पर बातचीत नवंबर में फिर से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान की धरती का इस्तेमाल उन उग्रवादी समूहों को पनाह देने के लिए नहीं किया जाना चाहिए जो पाकिस्तान के सशस्त्र बलों को निशाना बना रहे हैं और कई सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान तालिबान के साथ सशस्त्र टकराव नहीं चाहता, बल्कि वह उम्मीद करता है कि अफगानिस्तान अपने “अंतरराष्ट्रीय दायित्वों” को पूरा करेगा और खैबर पख्तूनख्वा में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के उग्रवादियों और बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) जैसे बलूच विद्रोही संगठनों के खिलाफ “कार्रवाई” करके पाकिस्तान की “वैध सुरक्षा चिंताओं” का समाधान करेगा।
उन्होंने कहा, “पिछले चार वर्षों से पाकिस्तान लगातार तालिबान से अफगान क्षेत्र से सक्रिय आतंकवादी तत्वों के खिलाफ निर्णायक और प्रभावी कदम उठाने का आग्रह करता रहा है।” उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के अंदर टीटीपी नेताओं और बलूच अलगाववादियों की मौजूदगी के बारे में अफगानिस्तान के साथ “विश्वसनीय खुफिया जानकारी” साझा की है, सीमा पार से हमले लगातार बढ़ रहे हैं।
उन्होंने अफ़ग़ान तालिबान पर पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं की जानबूझकर अनदेखी करने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि उसके सशस्त्र बल भविष्य में सीमा को अस्थिर करने के उद्देश्य से किए जाने वाले किसी भी उकसावे का दृढ़ता से जवाब देंगे। श्री अंदाराबी ने कहा कि पाकिस्तान एक “शांतिपूर्ण, स्थिर, एकजुट और समृद्ध अफ़ग़ानिस्तान” का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अगस्त 2021 में तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद पाकिस्तान को शुरू में और घनिष्ठ सहयोग की उम्मीद थी और तब से उसने अफ़ग़ानिस्तान की सहायता के लिए कई पहल की हैं, जिनमें विशेष व्यापार सुविधा उपाय और राजनयिक प्रतिनिधित्व को चार्ज डी’एफ़ेयर से पूर्ण राजदूत के रूप में बदलना शामिल है।

Next Post

राष्ट्रीय एकता दिवस पर इंदौर पुलिस ने किया ‘एकता वृक्षारोपण’

Sat Nov 1 , 2025
इंदौर:लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर मनाए गए राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया. डीआरपी लाइन परिसर में ‘एकता वृक्षारोपण कार्यक्रम’ आयोजित हुआ.कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह की विशेष उपस्थिति रही. अति पुलिस आयुक्त […]

You May Like