छुट्टी के दिन पिकनिक मनाने गया था बालक
इंदौर: गणतंत्र दिवस की छुट्टी पर पिकनिक मनाने गए एक नाबालिग की कुंड में डूबने से मौत हो गई. घटना सिमरोल क्षेत्र के बगौदा जूनापानी फॉल की है, जहां दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे 17 वर्षीय अल्फेज पिता फरीद मंसूरी निवासी रानीपुरा झंडा चौक ने अपनी जान गंवा दी.
सिमरोल पुलिस के अनुसार अल्फेज और उसके दोस्तों ने पिकनिक के दौरान कुंड में नहाने का फैसला किया. पानी में उतरते समय अल्फेज गहरे हिस्से में चला गया और डूबने लगा. दोस्तों ने मदद के लिए शोर मचाया, लेकिन बचाव दल के पहुंचने से पहले ही अल्फेज पानी में डूब गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने अल्फेज के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज जांच शुरु की
