RTO में बिना टेस्ट बन रहे ड्राइविंग लाइसेंस, टेस्ट ट्रैक पर घास-फूस 

नीमच। नीमच जिला परिवहन कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने में गंभीर लापरवाही सामने आई है। यहां बिना ड्राइविंग टेस्ट के ही लाइसेंस दिए जा रहे हैं, जो नियमों के खिलाफ है। नियमानुसार, लाइसेंस जारी करने से पहले आवेदक का ड्राइविंग टेस्ट जरूरी होता है, लेकिन यहां यह प्रक्रिया नजरअंदाज की जा रही है।

दोपहिया वाहनों के लिए बना टेस्ट ट्रैक पूरी तरह खराब हालत में है। ट्रैक पर घास और झाडिय़ां उग आई हैं। कीचड़ और गंदगी के कारण यहां वाहन चलाना मुश्किल हो गया है।

चार पहिया वाहनों के टेस्ट ट्रैक के पास बना टेस्ट कक्ष भी जर्जर हालत में है। कक्ष में न खिडक़ी है, न बिजली की व्यवस्था। अंदर कचरा भरा है और मुख्य दरवाजे पर पीपल का पेड़ उग आया है, जो टाइल्स को नुकसान पहुंचाकर छत तक पहुंच गया है।

आरटीओ के बयान में विरोधाभास देखने को मिला। एक ओर उनका कहना है कि आवेदक अपनी गाड़ी लाते हैं और टेस्ट में पास होने पर लाइसेंस जारी किया जाता है। दूसरी ओर वे कहते हैं कि ट्रैक पर नियमित रूप से टेस्ट लिया जा रहा है। जब उन्हें इस स्थिति के वीडियो के बारे में बताया गया तो उन्होंने कहा कि साफ-सफाई करवा ली जाएगी। बिना टेस्ट के लाइसेंस जारी करना सडक़ सुरक्षा के लिए खतरा है। अकुशल चालकों को लाइसेंस मिलने से न केवल उनकी, बल्कि अन्य लोगों की जान भी जोखिम में पड़ सकती है।

Next Post

मजार मे तोड फोड़ करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

Sun Aug 17 , 2025
रीवा। मजार में तोडफ़ोड़ कर धार्मिक झंडा फहराने के मामले में गुढ़ पुलिस ने चार आरोपियो को गिरफ्तार किया है. गुढ़ थाना अन्तर्गत गोरगी गांव में एक मजार में तोडफ़ोड़ कर धार्मिक झंडा फहराये जाने के बाद तनाव का माहौल पैदा हो गया था. शुक्रवार की रात सरारती तत्वो ने […]

You May Like