रेप पीडि़ता के परिजन से मारपीट कर दो बच्चों का अपहरण करने की कोशिश

भिंड: गोरमी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनारायण पुरा में दुष्कर्म पीडि़ता के घर में आग लगाकर मारपीट करने वाले आरोपियाें ने शनिवार शाम फिर से हमला कर दिया था। परिवार के पुरुष महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने जा रहे थे। पुलिस ने पिपाहड़ी हेड पर अपने वाहन से अभिरक्षा में छोड़ दिया था, उसके बाद पीडि़त पक्ष वाहन का इंतजार कर रहे थे, इसी दौरान मौका देखकर बदमाशों ने घेरकर मारपीट शुरू कर दी।

पीडि़त पक्ष ने आरोप लगाया कि उनके दो बच्चों का अपहरण करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की घेराबंदी के कारण वह बच्चाें को छोड़कर भाग गए। आरोपियाें ने राजीनामा का दबाव बनाने महिलाओं के साथ भी मारपीट की। जान का भय दिखाकर हवाई फायर किए। पुलिस ने रात में तीन आरोपित को राउंडअप कर लिया है

Next Post

खाद्य तेलों में टिकाव; दालें महंगी

Sun Apr 6 , 2025
नयी दिल्ली 06 अप्रैल (वार्ता) विदेशी बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर आवक और उठाव संतुलित रहने से बीते सप्ताह दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा जबकि दालें महंगी हो गईं वहीं अन्य जिंसों के भाव स्थिर रहे। तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर […]

You May Like