पूर्व मंत्री रवींद्र चव्हाण महाराष्ट्र के नये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

मुंबई, 12 जनवरी (वार्ता) विधायक और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री रवींद्र चव्हाण को तत्काल प्रभाव से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यहां यह जानकारी दी।

श्री चव्हाण (54) ठाणे जिले के डोंबिवली से चार बार के विधायक हैं, जिन्होंने राज्य मंत्री के रूप में भी काम किया था और 2022 से 2024 तक कैबिनेट मंत्री थे, लेकिन नई भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार में उन्हें मंत्री के रूप में शामिल नहीं किया गया था।

ऐसी अटकलें है कि वह राज्य भाजपा अध्यक्ष के रूप में राजस्व मंत्री का पदभार संभालने वाले चंद्रशेखर बावनकुले की जगह ले सकते हैं।

Next Post

गिफ्टी के गोल से उड़ीसा ने दिल्ली हॉप्स को हराया

Sun Jan 12 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) उड़ीसा की नीता फुटबाल अकादमी ने घाना की गिफ्टी अचीम्पोग के शानदार गोल की बदौलत मेजबान दिल्ली के हॉप्स फुटबाल क्लब को 1-0 से हरा कर इंडियन विमेंस लीग में अभियान शुरू किया। हल्की बूंदाबन्दी और ठन्डे मौसम के बीच आज यहां अम्बेडकर स्टेडियम मैदान पर खेले […]

You May Like