अखिल विश्व सत्य सनातन संघ के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष भदौरिया आए ग्वालियर

ग्वालियर: अखिल विश्व सत्य सनातन संघ के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित भदौरिया का ग्वालियर आगमन पर पुष्पमाला पहना कर भव्य स्वागत किया। उनके साथ धर्मपत्नी श्रीमती नीलम देवी भदौरिया भी उपस्थित रहीं। स्वागत पश्चात हनुमान मंदिर पर आयोजित बैठक में सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार की कार्य योजना तैयार कर नगर गांव तक टीम गठन कर विस्तार पर जोर दिया गया।

सत्य सनातन धर्म के जयकारे लगाते कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सनातन की ध्वजा को देश विदेश में फहराने का संकल्प लिया। भदौरिया 29 मार्च तक भिंड का भ्रमण कर सनातन की अलख जगाएंगे। उपस्थित पदाधिकारियों में नन्दकिशोर गोस्वामी, सुरेन्द्र सिंह भदौरिया, श्याम श्रीवास्तव, अखिल विश्व सत्य सनातन संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सिंह परमार, अजय शर्मा, महिला विंग की श्रीमती कल्पना शर्मा इत्यादि शामिल रहे।

Next Post

लोकायुक्त टीम ने कसरावद के एएसआई को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Fri Mar 27 , 2026
इंदौर: भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कसरावद थाना क्षेत्र में पदस्थ एक पुलिस अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी फरियादी से केस के निराकरण के बदले पैसे मांग रहा था.कार्यवाहक निरीक्षक सचिन पटेरिया ने बताया कि ग्राम चंदावड़ में रहने वाले किसान […]

You May Like