बाइक पर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते 2 गिरफ्तार

रतलाम/नामली। पुलिस ने बाइक पर अवैध मादक पदार्थ अफीक की तस्करी करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों के कब्जे से 3 किलो अफीम जब्त की गई। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के सख्त निर्देश पर लगातार अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई की जा रही। नामली पुलिस ने 3 किलोग्राम अफीम कीमती 7 लाख पचास हजार के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नामली पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर महू- नीमच फोरलेन रोड़ बड़ौदा फंटा पर मोटर साईकिल सवार दो व्यक्तियों को रोका। तलाशी के दौरान कब्जे से 3 किलोग्राम अफीम जब्त की गई।

Next Post

दो लाख से अधिक की अवैध शराब जब्त 

Sat Apr 5 , 2025
झाबुआ। आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा आबकारी वृत्त झाबुआ ब के ग्राम नाहरपुरा तह. राणापुर में मुखबीर द्वारा बताये स्थान पुराने पंचायत भवन के पास में जितेंद्र पिता मकन मंडोड़ के मकान के पीछे खाली जगह तलाश करने पर माउंट 6000 सुपर स्ट्रांग बियर कैन कुल 86 पेटी (कुल- 1032 […]

You May Like