बजाज फाइनेंस एनसीडी जारी कर जुटायेगा 1,115 करोड़

मुंबई, 10 अगस्त (वार्ता) गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी बजाज फाइनेंस गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) जारी कर 1,115 करोड़ रुपये जुटायेगी। कंपनी की डिबेंचर आवंटन समिति ने सोमवार को एक लाख रुपये अंकित मूल्य के 1,11,500 एनसीडी जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की। इनका आवंटन निजी नियोजन के आधार पर किया गया है।

शेयर बाजार बीएसई में सूचीबद्ध इन एनसीडी की अवधि 1,187 दिन की है। इन पर 7.78 प्रतिशत का सालाना ब्याज देय होगा। ब्याज की पहली किस्त का भुगतान 09 नवंबर 2026 को किया जायेगा। उसके बाद 09 नवंबर 2029 तक हर एक साल पर भुगतान होगा। इस घोषणा के बाद कंपनी का शेयर शुरुआती गिरावट से उबरता हुआ 11.25 रुपये (1.04 प्रतिशत) चढ़कर खबर लिखे जाते समय तक 1,093.25 रुपये पर पहुंच गया।
कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 19,802 करोड़ रुपये का राजस्व कमाया था। उसका शुद्ध लाभ 5,346 करोड़ रुपये रहा था।

.....

Next Post

राखी भेजने पर स्पीड पोस्ट शुल्क में 10 प्रतिशत की विशेष छूट

Mon Aug 10 , 2026
रीवा:रीवा डाक संभाग अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन के पावन अवसर पर देशभर में अपने प्रियजनों को राखी भेजने वाले नागरिकों के लिए भारतीय डाक विभाग द्वारा विशेष छूट योजना प्रारंभ की जा रही है. इस योजना के अंतर्गत इनलैंड स्पीड पोस्ट (डॉक्यूमेंट) सेवा के माध्यम से राखी […]

You May Like