राखी भेजने पर स्पीड पोस्ट शुल्क में 10 प्रतिशत की विशेष छूट

रीवा:रीवा डाक संभाग अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन के पावन अवसर पर देशभर में अपने प्रियजनों को राखी भेजने वाले नागरिकों के लिए भारतीय डाक विभाग द्वारा विशेष छूट योजना प्रारंभ की जा रही है. इस योजना के अंतर्गत इनलैंड स्पीड पोस्ट (डॉक्यूमेंट) सेवा के माध्यम से राखी भेजने पर डाक शुल्क में 10 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जाएगी. यह विशेष योजना 12 अगस्त से प्रभावी होगी. राखी भेजने पर 10 की छूट केवल स्पीड पोस्ट के डाक शुल्क पर लागू होगी. छूट प्राप्त करने के लिए लिफाफे के सामने ‘राखी मेल’ स्पष्ट रूप से लिखना आवश्यक होगा। ग्राहक को राखी वाला लिफाफा डाकघर के बुकिंग काउंटर पर प्रस्तुत करना होगा. एक ग्राहक द्वारा एक बार में अधिकतम 5 स्पीड पोस्ट राखी मेल बुक किए जा सकेंगे. यह सुविधा केवल रिटेल बुकिंग के लिए उपलब्ध होगी. बल्क अथवा कॉर्पोरेट ग्राहकों एवं बीएनपीएल व्यवस्था के अंतर्गत बुकिंग पर यह छूट लागू नहीं होगी. 10 प्रतिशत की छूट केवल डाक शुल्क पर लागू होगी. अन्य किसी वैल्यू एडेड सर्विस शुल्क पर छूट नहीं दी जाएगी. बुकिंग के समय डाकघर का कर्मचारी यह सुनिश्चित करेगा कि लिफाफे में राखी/धागा आदि है. सत्यापन के लिए लिफाफा खोला नहीं जाएगा, बल्कि बाहरी परीक्षण के माध्यम से इसकी जांच की जाएगी. डाक अधीक्षक ने कहा है कि भारतीय डाक विभाग देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले भाई-बहनों तक राखी समय पर और सुरक्षित पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. नागरिकों से अपील है कि वे रक्षाबंधन के अवसर पर राखी भेजने के लिए स्पीड पोस्ट सेवा का अधिकाधिक उपयोग करें और इस विशेष 10 प्रतिशत छूट योजना का लाभ उठाएं. अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए अपने निकटतम डाकघर से संपर्क करें.

Next Post

एक शहर, दो रेलवे स्टेशन और सुविधाओं में जमीन-आसमान का फर्क! देखिए हमारी ग्राउंड रिपोर्ट

Mon Aug 10 , 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दो प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं—रानी कमलापति रेलवे स्टेशन और भोपाल रेलवे स्टेशन। हमारी टीम ने दोनों स्टेशनों का ग्राउंड रियलिटी चेक किया, जिसमें यात्रियों की सुविधाओं और साफ-सफाई को लेकर बड़ा अंतर देखने को मिला।रानी कमलापति स्टेशन पर यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं […]

You May Like