हवाई अड्डे की 300 से ज्यादा पन्नो की अति महत्वपूर्ण फाइल गायब

सतना:राजस्व विभाग सतना में कार्यरत रह चुके सेवानिवृत्त एक डिप्टी कलेक्टर ने बताया कि सतना हवाई अड्‌डे की एक महत्वपूर्ण नस्ती गायब है। अगर वह नस्ती मिल जाती है तो इस हवाई अड्डे के साथ हुआ बड़ा खेल खुल कर सामने आ जाएगा। उन्होंने बताया कि 1997 में अगस्त का महीना था। तब हवाई अड्डे से जुड़ी एक महत्वपूर्ण फाइल कलेक्टर न्यायालय से संभागायुक्त रीवा ने एक केस के संबंध में मंगाई थी।

अगस्त इसलिए याद है क्योंकि इस तारीख के कुछ दिन बाद 15 अगस्त का कार्यक्रम था। यह नस्ती काफी मोटी थी। उसमें सतना एरोड्रम की भूमि के अवैध आवंटन की पूरी जानकारी थी। साथ ही उसमें हवाई अड्डे के लिए अधिग्रहीत की गई जमीन के पूरे रिकार्ड भी थे।

अधिग्रहण संबंधी लगभग 50 पन्ने के रिकार्ड रहे हैं। इतना ही नहीं उस फाइल में इत्तलाबी रजिस्टर विन्ध्य प्रदेश के कार्यकाल का तो था ही, उसके बाद के भी पूरे रिकार्ड थे। फाइल कम से कम तीन सौ पन्नों की रही में होगी। अगर अगस्त 1997 के तत्समय के रिकार्डों को खंगाला जाएगा तो वह तिथि पता चल जाएगी कि किस दिनांक को यह फाइल कमिश्नर के यहां भेजी गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि उसके बाद से यह फाइल सतना में देखने को नहीं मिली।

Next Post

मगरमच्छ मासूम बच्चे को नदी में खींच ले गया, हुई मौत

Wed May 21 , 2025
श्योपुर: रघुनाथपुर थाना क्षेत्र स्थित रिझेटा घाट पर सुबह एक 9 वर्षीय बालक अनिल केवट को चंबल नदी में नहाते समय मगरमच्छ पानी में खींच ले गया। यह हादसा उस समय हुआ जब अनिल अपनी भैंसों को पानी पिलाने के लिए नदी किनारे गया था और गर्मी के कारण स्वयं […]

You May Like