अमृत भारत योजना के तहत अनूपपुर स्टेशन पर नई सुविधा, 50 रुपये में मिलेगी बॉडी मसाज

अनूपपुर:अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक बनाए जा रहे अनूपपुर रेलवे जंक्शन पर यात्री सुविधाओं में एक और इजाफा हुआ है। प्लेटफार्म नंबर-1 पर मुख्य गेट के पास अब रिलैक्स मशीन के जरिए बॉडी मसाज की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिसके लिए यात्रियों को मात्र 50 रुपये खर्च करने होंगे। सामाजिक कार्यकर्ता जी. सूर्या राव ने बताया कि यह सुविधा लंबी दूरी की यात्रा से थके यात्रियों को राहत देने और कुछ समय आराम महसूस कराने में मददगार साबित होगी। यह पहल स्टेशन को और अधिक यात्री-केंद्रित बनाने की दिशा में सकारात्मक कदम है।

Next Post

शर्तों के बिना अमेरिका से कोई बातचीत नहीं होगी: डोनाल्ड ट्रंप के बयानों को ईरान ने बताया भ्रम, उधर ड्रोन हमले से बढ़ा तनाव

Tue Sep 15 , 2026
तेहरान/वाशिंगटन, ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी मोहसिन रेजाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ तब तक कोई बातचीत नहीं होगी जब तक तेहरान की शर्तें पूरी नहीं होतीं। यह कड़ा रुख अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे के जवाब […]

You May Like