लोकतंत्र के लिए रेड्डी को जिताने के लिए हम एकजुट हैं : खरगे

नयी दिल्ली, 09 सितम्बर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए उपराष्ट्रपति पद के हो रहे चुनाव में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी सुदर्शन रेड्डी का जीतना जरूरी है और उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए सब एकजुट हैं।
उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान करने संसद भवन गये श्री खरगे ने पत्रकारों के पूछने पर कहा “लोकतंत्र में हम सभी लोग एकजुट होकर श्री रेड्डी को जिताने में जुटे हैं। ऐसी पूरी संभावना है।”
श्री खरगे के अलावा कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी मतदान में हिस्सा लिया।

Next Post

एयर इंडिया शुरू करेगी दिल्ली-जैसलमेर उड़ान

Tue Sep 9 , 2025
नयी दिल्ली, 09 सितंबर (वार्ता) टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया इस साल अक्टूबर में दिल्ली और जैसलमेर के बीच उड़ानें शुरू करेगी। एयरलाइंस ने मंगलवार को बताया कि 26 अक्टूबर 2025 से 28 मार्च 2026 तक दोनों शहरों के बीच रोजाना दो सीधी उड़ानें होंगी। दिल्ली से […]

You May Like