ग्वालियर: 34वीं अन्तरजिला उत्तरी जोन पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन आज 8 जून से 12 जून तक पुलिस लाईन ग्वालियर में किया जा रहा है जिसका शुभारंभ आज सांय 4 बजे पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज असित यादव द्वारा पुलिस लाइन ग्वालियर परेड ग्राउंड में किया जावेगा।
पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह एवं विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में सभी शहरवासी आमंत्रित किए गए हैं।
