शहर की संस्थाओं ने उद्यानों और चौराहों को व्यवस्थित करने की ली जिम्मेदारी

ग्वालियर। शहर के 14 पार्क एवं चौराहों को सामाजिक संस्थाओं एवं शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने गोद लिया है। नागरिकों की सहभागिता से अब शहर के अनेक चौराहों, उद्यानों और डिवाइडरों को हरा-भरा बनाने का कार्य प्रारंभ हो रहा है।

पर्यावरण संरक्षण सम्मेलन में शहर की एक सैंकड़ा से अधिक संस्थाओं, नागरिकों को उद्यानों, चौराहों को हरा-भरा और सौंदर्यीकृत करने के लिये निगम की तरफ से सम्मानित भी किया गया। निगम आयुक्त संघ प्रिय ने बताया कि नगर निगम के माध्यम से शहर के उद्यानों, चौराहों व डिवाइडरों को जनभागीदारी से हरा-भरा और सौंदर्यीकृत करने के उद्देश्य से आह्वान करते हुए इच्छुक लोगों को आमंत्रित किया गया था। निगम की पहल पर शहर की अनेक संस्थाओं ने न केवल इस कार्य में अपनी भागीदारी करने की इच्छा व्यक्त की। बल्कि कई उद्यानों और चौराहों को अपनी संस्था के माध्यम से बेहतर बनाने की जिम्मेदारी भी उठाई है।

नगर निगम की पहल पर जिन सामाजिक संस्थाओं और नागरिकों ने उद्यानों और चौराहों को हरा-भरा करने का बीड़ा उठाया है, उनमें दाना-पानी संस्था, वृक्षाल्य, दिव्य ज्योति, जेसीआई, सफल युवा मंच, सरस्वती पर्याय संस्थान, प्रजापति ब्रम्हकुमारी संस्थान, विक्रांत विश्वविद्यालय के साथ-साथ शहर के कई गणमान्य नागरिकों ने भी अपने घर के आसपास के उद्यानों को संवारने की जिम्मेदारी लेने का बीड़ा उठाया है।

Next Post

हटा नाका मुक्तिधाम चौराहे पर बड़ा हादसा टला

Sun Jun 7 , 2026
दमोह। हटा नाका मुक्तिधाम चौराहे पर रविवार को एक बड़ा हादसा होते होते टल गया. तेंदूपत्ता से भरी तेज रफ्तार ओवरलोड पिकअप यात्री बस से टकराते टकराते बची. हालांकि पिकअप पर लदे तेंदूपत्ता के बोरे बस में फंसकर सड़क पर बिखर गए.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वाहन तेज गति से आ […]

You May Like