
दमोह। हटा नाका मुक्तिधाम चौराहे पर रविवार को एक बड़ा हादसा होते होते टल गया. तेंदूपत्ता से भरी तेज रफ्तार ओवरलोड पिकअप यात्री बस से टकराते टकराते बची. हालांकि पिकअप पर लदे तेंदूपत्ता के बोरे बस में फंसकर सड़क पर बिखर गए.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वाहन तेज गति से आ रहा था और ओवरलोड था. चौराहे पर यात्री बस को ओवरटेक करने के दौरान पिकअप का संतुलन बिगड़ा.पिकअप पर ऊपर तक लदे तेंदूपत्ता के बोरे बस के साइड से टकरा गए.गनीमत रही कि पिकअप सीधे बस से नहीं टकराई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था.इस घटना में बस का साइड मिरर टूट गया.हादसे के बाद सड़क पर बिखरे तेंदूपत्ता को बटोरने के लिए कई लोग जुट गए.घटना के बाद कुछ देर के लिए चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सामान्य कराया. ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई न होने से लोगों में नाराजगी है.
