सीधी:खाम्ह-गिजवार-टिकरी पीडब्ल्यूडी द्वारा 53 करोड़ की लागत से बनने वाली गुणवत्ताविहीन सडक़ काफी सुर्खियों में है। करोड़ों की सडक़ में निर्माण के साथ ही दरारें आ गई हैं। विवादों में घिरे रहने वाले संविदाकार के.डी. कांस्ट्रेक्शन द्वारा यह कार्य किया जा रहा है।बताते चलें कि पीडब्ल्यूडी उपसंभाग मझौली अंतर्गत खाम्ह-गिजवार-टिकरी सडक़ का निर्माण कार्य 53 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। 26.8 किमी. लम्बाई की उक्त सडक़ का निर्माण कार्य आरंभ से ही काफी मंथर गति से किया जा रहा है। जिसके चलते बारिश के पूर्व कार्य पूर्ण नहीं हो सका।
कार्य में देरी को लेकर भी खड़े हो चुके सवाल
खाम्ह-गिजवार-टिकरी सडक़ लम्बाई 26.8 किमी. का निर्माण कार्य पिछले वर्ष ही पूर्ण हो जाना चाहिये था। फिर भी संविदाकार मेसर्स के.डी.सिंह कांस्ट्रेक्शन कम्पनी लिमिटेड ने सडक़ का निर्माण कार्य अधिकांश समय बंद करके रखा।
इनका कहना है
खाम्ह-गिजवार-टिकरी करीब 26 किलोमीटर सडक़ की लगभग 53 करोड़ निविदा हुई थी। निविदाकार मे. के.डी.सिंह कांस्ट्रेक्शन कम्पनी द्वारा कार्य किया जा रहा है। सडक़ में दरार का विषय संज्ञान आने पर मौखिक रूप से संविदाकार से चर्चा की गई। मौके का निरीक्षण कर अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
इंजी.एम.के.परते, कार्यपालन यंत्री
लोक निर्माण विभाग संभाग-सीधी
