ट्रंप के पास मोदी का कोई ‘राज़’, इसलिए अमेरिका के दबाव में भारत : केजरीवाल

नयी दिल्ली, 11 मार्च (वार्ता) आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास प्रधानमंत्री के बारे में कोई “गुप्त जानकारी” है, जिसके कारण भारत कथित रूप से अमेरिका के दबाव में काम कर रहा है। श्री केजरीवाल ने कहा कि यदि ऐसी स्थिति है तो प्रधानमंत्री को देश के हित में पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि श्री ट्रंप बार-बार यह दावा कर रहे हैं कि उनके पास प्रधानमंत्री से जुड़ा कोई “राज़” है। श्री केजरीवाल ने कहा कि अगर यह सच है तो प्रधानमंत्री को अपने पद की चिंता करने के बजाय देश को बचाने के लिए इस्तीफा दे देना चाहिए।

श्री केजरीवाल ने यह भी कहा कि देश में एलपीजी की कमी की स्थिति पैदा हो गयी है और इसका कारण यह है कि भारत ने अमेरिका और इज़रायल के पक्ष में ईरान के खिलाफ रुख अपनाया। उनके अनुसार ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गैस और तेल के आवागमन पर रोक लगा दी है और केवल चीन तथा रूस को इसकी अनुमति दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि युद्ध शुरू होने से ठीक पहले प्रधानमंत्री के इज़रायल दौरे के कारण ईरान भारत से नाराज़ हो गया, जिसके चलते भारत को ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हो रही है। श्री केजरीवाल ने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिका के दबाव में भारत ने निर्यात शुल्क कम किए और रूस से तेल खरीदने से परहेज किया, जिससे देश को भारी आर्थिक नुकसान हुआ।

Next Post

डॉ. नरेश ने दी संधू को बधाई,दिल्ली के विकास के लिए मिलकर काम करने की बात कही

Wed Mar 11 , 2026
नयी दिल्ली, 11 मार्च (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. नरेश कुमार ने श्री तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के उपराज्यपाल का पद संभालने पर बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि वह राष्ट्रीय राजधानी के प्रशासनिक कामकाज को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाएंगे। डॉ. नरेश ने बुधवार […]

You May Like