डीएफओ ने वापस लिया इस्तीफा, पत्नि ने कहा.. मानसिक स्थिति नहीं थी ठीक

जबलपुर: 2013 बैच के भारतीय वन सेवा अधिकारी विपिन कुमार पटैल ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। जानकारी के अनुसार विगत 4 फरवरी को डीएफओ विपिन पटैल ने बिना शर्त अपना इस्तीफा प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) और वन बल प्रमुख, मध्य प्रदेश को भेज दिया था। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि शासन स्तर पर ये इस्तीफा मंजूर होता है कि नहीं। इस्तीफे की वजह विपिन पटैल ने व्यक्तिगत बताई थी।

खबर ये भी है कि डीएफओ विपिन पटैल कुछ ही महीने पहले जबलपुर तबादला होकर आए थे। लेकिन अब इस्तीफा वापस लेने की खबर के बाद जो बात सामने आई उसमें पता चला कि उनकी पत्नी ने वन विभाग को एक पत्र लिखकर भावुक अपील की। पत्र में कहा गया कि उस समय विपिन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उन्होंने जल्दबाजी में यह फैसला लिया था। उन्होंने विभाग से आग्रह किया था कि इस्तीफा स्वीकार न किया जाए।
विभाग ने दे दिया था अल्टीमेटम
पत्नी के पत्र को देखते हुए वन विभाग ने कार्रवाई शुरू की थी। पीसीसीएफ कार्यालय ने विपिन पटेल से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा था। विभाग ने साफ तौर पर कहा था कि अगर वे स्थिति स्पष्ट नहीं करते, तो उनका त्यागपत्र एकतरफा मंजूर कर लिया जाएगा। इस दबाव और परिवार के कहने पर डीएफओ विपिन कुमार पटेल ने विभाग को एक पत्र भेजा है। उन्होंने बताया कि जल्दबाजी में इस्तीफा दे दिया था। अब वह इसे वापस लेना चाहते हैं।

Next Post

बांग्लादेश में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख का ऐलान; मंगलवार को तारिक रहमान की कैबिनेट संभालेगी सत्ता, संसद परिसर में आयोजित होगा ऐतिहासिक समारोह

Sun Feb 15 , 2026
ढाका | संसदीय चुनाव 2026 में तारिक रहमान की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रचंड जीत के बाद अब नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन मंगलवार, 17 फरवरी को नेशनल पार्लियामेंट कॉम्प्लेक्स के साउथ प्लाजा में नई कैबिनेट को पद और […]

You May Like