पीस पोस्टर प्रतियोगिता दिवस आयोजित 

​ग्वालियर। लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233ई1 के आठ दिवसीय ‘सेवा सप्ताह संकल्प’ (2 से 8 अक्टूबर) के चौथे दिन शहर एवं आसपास के विभिन्न विद्यालयों में “पीस पोस्टर प्रतियोगिता दिवस” का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। सर्विस वीक चेयरपर्सन नरेंद्र सिंघल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘मानवता में सद्भाव’ रहा। ​प्रतियोगिता के दौरान स्कूली बच्चों ने अपनी कल्पनाशक्ति, कला और रंगों के माध्यम से समाज को शांति, एकता और सद्भाव का संदेश दिया। लायंस के विभिन्न क्लबों द्वारा प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। ​इस अवसर पर सुधीर बाजपेई, सी.एस. तोमर, प्रवीण गुप्ता, डॉ. रजनीश नीखरा, ज्योति अग्रवाल सहित प्रांतीय अधिकारी व क्लबों के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कला व रंगों के माध्यम से विश्व शांति एवं भाईचारे का दिया संदेश

लायंस क्लब ग्वालियर (आध्या, आराध्या एवं अनुभूति) द्वारा ‘सेवा सप्ताह संकल्प’ के तहत सोमवार, 5 अक्टूबर को अमर पब्लिक स्कूल (थाटीपुर) में पीस पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्लब अध्यक्ष लायन अलका अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रतियोगिता में लगभग 100 स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कला व रंगों के माध्यम से विश्व शांति एवं भाईचारे का संदेश प्रस्तुत किया।

​प्रतियोगिता के उत्कृष्ट पोस्टरों के आधार पर विजेताओं को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जबकि अन्य सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के उपरांत बच्चों को फल एवं बिस्किट का वितरण भी किया गया।

​इस अवसर पर मुख्य अतिथि सलिल गुप्ता व राकेश अग्रवाल, मीनाक्षी गोयल, स्कूल के प्रधानाचार्य राजेन्द्र चौहान तथा नीलम गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों का माल्यार्पण आराध्या अध्यक्ष लायन कल्पना द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन अनुभूति अध्यक्ष लायन अंजू गर्ग ने किया। आयोजन में सेवा सप्ताह कॉर्डिनेटर लायन राधे कृष्ण त्यागी, मनु शर्मा, मंजू पॉल, गीता भटनागर और नीलम वर्मा सहित क्लब के अनेक सदस्य मौजूद रहे।

Next Post

लक्ष्मीबाई समाधि से, महाराणा प्रताप चौक तक 18 को रैली: राजा 

Mon Oct 5 , 2026
​ग्वालियर। सर्व समाज’ संस्था के बैनर तले शहर में एक रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में सर्व समाज की एकजुटता और समरसता की अनोखी झलक देखने को मिलेगी। यह जानकारी संस्था के संयोजक एवं संस्थापक समाजसेवी राजा चौहान ने दी। ​रैली की पूर्व तैयारियों को लेकर अपने कार्यालय […]

You May Like