सैनिकों का त्याग, समर्पण समाज के लिए प्रेरणा

सीहोर। परशुराम कल्याण बोर्ड के संभाग प्रभारी पं. महेश दुबे के नेतृत्व में सेवानिवृत्त राजेन्द्र मेवाड़ा व पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया. श्री दुबे ने कहा कि पूर्व सैनिकों का त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है. सैनिकों ने जीवन का महत्वपूर्ण समय देश की सुरक्षा और सेवा में समर्पित किया है. विधायक सुदेश राय एवं बोर्ड के विष्णु राजोरिया की मन्शानुरूप यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया है. इस अवसर पर हीरालाल प्रजापति, जितेन्द्र साहू, रमेश चन्द्र चन्द्रवंशी, देवकरण प्रजापति, अशोक सिसोदिया, मनोहर सिंह मेवाड़ा, सुरेश मेवाड़ा, राधेश्याम सेन, हनुमत सिंह मेवाड़ा, किशोर प्रजापति, धर्मेन्द्र दुबे, राहुल पाठक, करण सिंह कुशवाह, मुन्नालाल कुशवाह, सक्षम पालिकवाल, पुरुषोत्तम मीणा, भगवान सिंह ठाकुर, मोहन कुशवाह, पुरुषोत्तम दुबे आदि उपस्थित थे.

 

Next Post

बारिश की बेरुखी से सूना पड़ा उमरिया खेड़ी इको पार्क

Wed Jun 24 , 2026
इंदौर: सिमरोल क्षेत्र के उमरिया खेड़ी स्थित इको पार्क में इस बार कम बारिश का असर साफ नजर आ रहा है. हरियाली घटने से पार्क में सन्नाटा छाया है और पर्यटकों की संख्या लगातार कम हो रही है, जबकि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए वन विभाग द्वारा यहां विभिन्न […]

You May Like