सावधानी और गंभीरता के साथ करे परीक्षाओं का संचालन-रानी बाटड

सतना/मैहर :बोर्ड पैटर्न पर कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षायें 20 फरवरी से 26 फरवरी तक मैहर जिले के 126 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जायेगी। राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए निर्देश जारी किये गये हैं। मैहर जिले में कुल 126 परीक्षा केन्द्र बनाये जाकर इनमें केन्द्राध्यक्ष, सहायक केन्द्राध्यक्ष की नियुक्ति की जा रही है। प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक परीक्षा की तैयारियों और परीक्षा केन्द्रों की व्यवस्थाओं के संबंध में बुधवार को मैहर कलेक्टर रानी बाटड ने बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि पूरी सावधानी और गंभीरता के साथ शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षाओं का संचालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्र में किसी भी अव्यवस्थाओं के लिए केन्द्राध्यक्ष और सहायक केन्द्राध्यक्ष को उत्तरदायी होंगे। राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में सभी व्यवस्थायें परिपूर्ण करें और निर्धारित समय पर गतिविधियों को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से बताया गया कि मैहर जिले में कुल 126 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किये गये है।

जिनमें सभी केन्द्रों के लिए केन्द्राध्यक्ष, सहायक केन्द्राध्यक्ष नियुक्त कर आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया है। मैहर जिले में कुल 34 जन शिक्षा केन्द्रों के अंतर्गत 1179 शालाओं के छात्रों के लिए 126 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। बोर्ड पैटर्न की परीक्षा में कक्षा 5वीं 14667 परीक्षार्थी और कक्षा 8वीं की परीक्षा में 13728 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इन स्कूलों में मदरसो के 272 बच्चे भी परीक्षा में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इन परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण या निम्न रिजल्ट लाने वाले विद्यार्थियों के लिए माह जुलाई 2026 में द्वितीय परीक्षा भी होगी। जिनमें रिजल्ट का सुधार किया जा सकेगा।

Next Post

कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे ने ग्रामोदय महोत्सव स्मृति वृक्ष लगाया

Thu Feb 12 , 2026
सतना/चित्रकूट: महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में आयोजित पंचदिवसीय ग्रामोदय महोत्सव के चौथे दिन उत्साह, ऊर्जा और पर्यावरणीय संवेदनशीलता का अनूठा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे ने मुख्य परिसर में “ग्रामोदय महोत्सव स्मृति वृक्ष” का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी […]

You May Like